फिरोजाबाद। एडीजे-10 ओमवीर सिंह की कोर्ट ने एनडीपीएस एक्ट के एक पुराने मामले में अभियुक्त को कारावास की सजा सुनाई है। मामला थाना बसई मोहम्मदपुर से जुड़ा है। वर्ष 2014 में पुलिस ने अभियुक्त इतवारी निवासी छारबाग रामनगर, थाना लाइनपार के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। इस मामले में पुलिस ने साक्ष्य संकलन और गवाहों को समय पर न्यायालय में पेश किया। साक्ष्यों के आधार पर इतवारी को दोषी करार देते हुए कोर्ट ने 1 वर्ष 10 माह के कठोर कारावास की सजा सुनाई और साथ ही 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। संवाद