फिरोजाबाद। दौंकेली निवासी बृजमोहन कुशवाह ने डीएम को शिकायत पत्र देकर बताया कि उन्होंने पिछले साल सिरसागंज स्थित दो कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारित किए थे। 5 नवंबर को 680 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से आलू बेच दिए, लेकिन कोल्ड संचालक अब तक भुगतान नहीं कर रहा है। बृजमोहन के अनुसार, कोल्ड संचालक से पैसे मांगने पर उसे गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने थाने में भी शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दोषियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है। संवाद