फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मान्यता प्राप्त के लिए एनसीआरएयू ने किया जनसंपर्क

Wed, 20 Nov 2024 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने यूनियन की मान्यता के लिए मंगलवार को टूंडला से लेकर इटावा तक विविध कार्यालयों में रेल कर्मचारियों से मतदान की अपील की। इसके साथ ही यूनियन के कार्यों से रेलकर्मियों को अवगत कराया। यूनियन के शाखा मंत्री सरदार सिंह यादव ने कहा कि एनसीआरएमयू किसी भी कर्मचारी के साथ बिना भेदभाव किए सभी को समान अधिकार दिलाने का कार्य आगे भी करती रहेगी। उन्होंने न्यू पेंशन योजना की समाप्ति के लिए किए गए प्रयासों को भी रेलकर्मियों के समक्ष रखा। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने इंजीनियरिंग, टीआरडी, केरिज एंड वैगन, सीआरएस, पावर हाउस, एस एंड टी और आईओडब्ल्यू विभाग में जाकर डोर टू डोर जनसंपर्क किया। पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की एनसीआरएमयू की उप्लब्धियां बताईं।
विज्ञापन

उन्होंने रेल कर्मचारियों को यूनियन के प्रति विश्वास दिलाया। उन्होंने कर्मचारियों ने चुनाव चिह्न लैंप पर वोट देने की अपील की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सूबे सिंह मीना, मुरारीलाल मीना, सतीश कुमार, शाखा मंत्री सरदार सिंह, नाहर सिंह मीना, सुनील यादव, राजेश्वर सिंह, दलेल सिंह यादव, राम अवतार यादव, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें