फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता का संदेश देकर मनाया एनसीसी दिवस

Mon, 23 Nov 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। एसआरके इंटर कालेज मे राष्ट्रीय कैडिट कोर का स्थापना दिवस सोमवार को स्वच्छता  अभियान के नारे के साथ सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन

एनसीसी स्थापना दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। इसमें नगर के सभी विद्यालयों के एनसीसी कैडिट शामिल हुए। एनसीसी कैडेट ने पीआई स्टाफ के नेतृत्व में एक रैली निकाली। रैली कालेज से प्रारंभ होकर कोटला रोड, कोटला चुंगी चौराहा, बाईपास, मोहल्ला दम्मामल नगर होती हुई वापस कालेज में जाकर संपन्न हुई। रैली में एनसीसी कैडिट परेड के रूप में कदम से कदम मिला कर चल रहे थे। एनसीसी स्थापना दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडिट ने प्रधानमंत्री का भारत स्वच्छ बनाओ अभियान के नारे को कालेज परिसर में सफाई अभियान चलाकर सार्थक बनाया। प्रधानाचार्य डी पी एस राठौर, उपप्रधानाचार्य लालजी बाबू श्रीवास्तव, ग्याप्रसाद भारद्वाज, इस्लामियॉ इंटर कालेज के प्रधानाचार्य आबिद हुसैन, एनसीसी सूबेदार माधो राम, कान सिंह, मेजर आलोक गुप्ता ,लेफ्टीनेंट आजाद अहमद, फर्स्ट ऑफिसर साहब सिंह और कैडेट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें