एनसीसी दिवस पर स्वच्छता, कन्या भ्रूण हत्या और बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एनसीसी कैडेट्स ने जनजागरण रैली निकाली।
नारायण इंटर कालेज एनसीसी लेफ्टिनेंट भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली गई। प्र रैली में शामिल कैडेट्स ने हाथों में तख्तियां पर भ्रूण हत्या रोकने, बेटियों को पढ़ाने, पौधे लगाने के साथ ही स्वच्छता संबंधी संदेश लिखकर लोगों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया। रैली बस स्टेंड, तहसील तिराहा, पक्का तालाब, गोपाल डेयरी, बड़ा बाजार, स्टेट बैंक चौराहा, नारायण तिराहा होते हुए कालेज पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के लाभ बताए। इस अवसर पर कालेज में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। यंग स्कालर्स एकेडमी के एनसीसी कैडेट्स ने मनोज इंदौलिया के निर्देशन में पालीवाल चौराहा से तहसील तिराहा तक सफाई अभियान चलाया। विद्यालय के प्रबंधक डा. एके आहूजा, निदेशक डा. संजीव आहूजा, निदेशिका ईशा आहूजा, प्रधानाचार्या पूजा कपूर ने कैडेट्स के कार्य की सराहना की। वहीं एके महाविद्यालय में एनसीसी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि यूपी एनसीसी बटालियन के एडम अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल रितु सूद रहे। अध्यक्षता प्राचार्य डा. आरके सिंह ने की। रेलवे स्टेशन परिसर में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी डा. गिरिराज सिंह यादव, धीरज कुमार, सरवेंद्र कुमार व एनसीसी बटालियन का पीआई स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो परिचय- नारायण इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट्स जन-जागरण रैली निकालते हुए। फोटो संख्या पी-101,102