नवरात्रि को लेकर आर्य नगर स्थित अपने घर में बने मन्दिर की सफाई करती युवती
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। चैत्र नवरात्र बुधवार से शुरू हो रहे है। मां राजराजेश्वरी कैलादेवी और माता श्री वैष्णोदेवी माता मंदिर के साथ बीहड़ वाली माता मंदिर के पट बंद रहेंगे। इसलिए श्रद्धालु नवरात्र के दौरान मां के दर्शन नहीं कर पाएंगे। ऐसे में श्रद्धालुओं ने घरों में पूजा-अर्चना करनी होगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं।
इस बार कोरोना को लेकर सतर्कता के कारण जिले के सभी प्रमुख देवी मंदिर बंद रहेंगे। कैलादेवी मंदिर, वैष्णोदेवी धाम के पट मंगलादर्शन के लिए भी नहीं खोले जाएंगे। 25 मार्च से दो अप्रैल तक मंदिर पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।
हम स्वस्थ रहेंगे तो हमारा परिवार और देश सुरक्षित रहेगा। इसलिए घर पर मां भगवती की आराधना करने के साथ ही हवन-यज्ञ करेंगे। जब मां के पट खुलेंगे तब दर्शन करने जाएंगे।
- सुनीता चौधरी, सुहाग नगर कालोनी
पहली बार ऐसा हो रहा है कि नवरात्र में मंदिर नहीं जाने को मिलेगा। इसलिए घर पर ही पूजा-अर्चना करने के साथ ही क्षेत्रीय मंदिर में ही जल चढ़ाने के लिए जाएंगे। मंदिर भी ऐसे समय जाएंगे जब भीड़ न हो।
सरिता गुप्ता-सुहाग नगर।
हर बार नवरात्र में मां राजराजेश्वरी कैलादेवी के मंगला दर्शन के बाद ही दिनचर्या शुरू करते थे, लेकिन इस बार ऐसा होगा कि मां के दर्शन करने को नहीं मिलेंगे। इसलिए घर पर ही मां की स्थापना कर पूूजा की जाएगी।
मुन्नीदेवी, रामनगर।
घर पर ही माता रानी की स्थापना करने के साथ ही पूजा-अर्चना की जाएगी। लोग कोरोना वायरस से दूर रहें, इसलिए क्षेत्र के ही मंदिर में भी ऐसे समय जाया जाएगा, तब भीड़ कम ही रहे।
ममता देवी, सुहाग नगर।