टूंडला के कृषक इंटर कालेज में कौमी एकता पर परिचर्चा करते शिक्षक व छात्र
- फोटो : TUNDLA
टूंडला। कृषक इंटर कॉलेज पचोखरा की राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र एवं छात्राओं ने कौमी एकता सप्ताह मनाया। इस अवसर पर लघु नाटकों व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से एकता पर बल दिया।
पीसीएस अनिल चक ने कहा कि सभी लोग एक-दूसरे के साथ मिलकर एकता को बढ़ावा दें। एनसीसी अधिकारी अमित उपाध्याय, गणित के शिक्षक अजय कुमार ने भी विचार रखे। प्रधानाचार्य रंगेश कुमार उपाध्याय ने आभार जताया। कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार जैन ने संचालन किया। इस अवसर पर गोकुलचंद गौतम, शीरध्वज शर्मा, सुरेश पचौरी, कौशल शर्मा, आलोक उपाध्याय मौजूद रहे।