फिरोजाबाद। शिकोहाबाद नगर की बेटी निधि शर्मा ने हाल ही में असम में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 6.2 मीटर की लंबी कूद लगा कर 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और गोल्ड मेडल जीत कर नगर और प्रदेश का नाम रोशन किया। गोल्ड मेडल जीतने वाली छात्रा का आदर्श कृष्ण महाविद्यालय (एके कॉलेज) में उसको सम्मानित किया गया।
एके कॉलेज में निधि शर्मा का सम्मान किया गया। इसमें विधायक सिरसागंज सर्वेश यादव ने लंबीकूद में गोल्ड मेडल जीतने वाली नगर की बेटी को आर्थिक मदद दी और सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मौकम सिंह, डॉ. जगदीश यादव, शिवम यादव, राहुल यादव, जगदीश यादव, अप्पू सिंघल, निश्चल यादव और अतुल यादव मौजूद रहे।