फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नारखी पुलिस व एसओजी की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से लुटेरा घायल

Wed, 11 Mar 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
नारखी। नारखी पुलिस और एसओजी टीम ने मंगलवार रात बैंदी की पुलिया के पास मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया। लुटेरे के पैर में गोली लगी है। उसके पास से लूटी हुई मोटरसाइकिल और अवैध असलहा बरामद किया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि नारखी इंस्पेक्टर राकेश गिरी को सूचना मिली थी कि लूट की घटना को अंजाम देने वाला एक संदिग्ध बदमाश बैंदी की पुलिया की तरफ आ रहा है। नारखी पुलिस और एसओजी ने तत्काल घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम सौरभ सिंह निवासी नागऊ, टूंडला बताया। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने बीते 24 फरवरी को कपावली चौराहा पर एक व्यक्ति से बाइक लूटी थी, जिसके संबंध में थाना नारखी में प्राथमिकी दर्ज थी। घायल सौरभ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें