फिरोजाबाद। लायंस क्लब फ्रेंड्स एवं नारायण सेवा संस्थान की ओर से फिरोजाबाद क्लब में दिव्यांगों को उपकरण मुहैया कराने के लिए जांच शिविर का आयोजन किया गया। कृत्रिम अंगों के लिए 146 का चयन किया गया। 45 दिनों में सभी को कृत्रिम अंग मुहैया कराए जाएंगे।
कृत्रिम अंगों के लिए दिव्यांगजन की जांच शिविर का शुभारंभ सुनीता बंसल डिस्ट्रिक्ट गर्वनर आगरा एवं मुख्य वक्ता नगर विधायक मनीष असीजा ने किया। नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले बधाई के पात्र हैं। एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।
शिविर में नारायण सेवा संस्थान की ओर से आए अखिलेश अग्निहोत्री, डा. कपल मेहरा, किशन, मनीष, महेश,तरुण एवं गोविंद नारायण ने जांच करके 146 मरीजों का चिह्नांकन किया। उन्होंने कहा कि चिह्नांकित मरीजों को 45 दिनों के भीतर कृतिम अंग प्रदान किए जाएंगे। शिविर में भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार,विश्वदीप सिंह, मधु सिंह, राजेश्वर सिंह,अनिल गर्ग, शंकर गुप्ता, आनंद अग्रवाल, अनिल लहरी ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन मुकेश गुप्ता ने करते हुए सभी का आभार जताया।