रसूलपुर क्षेत्र की प्रत्येक गली के बाहर चौक पड़ी नाले की पुलिया
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। डाक बंगला से नालबंद चौराहे की ओर आने वाला रसूलपुर नाला पूरी तरह से चोक है। लोगों ने नाले पर अतिक्रमण करने के साथ ही स्थायी रूप से पाट रखा है। इससे नाले का सफाई कार्य प्रभावित होता है तो बरसात के दिनों में नाले का पानी गलियों में प्रवेश करने के साथ ही क्षेत्र में जलभराव हो जाता है।
रसूलपुर नाला पूरी तरह से चोक पड़ा है। लोगों के अनुसार, बारिश में नाले का पानी सड़क के साथ गलियों और घरों में घुस जाता है।
हाईवे के पानी की निकासी के लिए बनवाया गया नाला भी चोक है। इससे लोगों को दिक्कत होती है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है यदि नाला सही तरीके से साफ हो जाए तो बरसात के दिनों में रसूलपुर, डांक बंगला सहित आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या का निस्तारण होगा। हालांकि नगर निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते है। यह नाला करीब दस फीट गहरा होने के साथ ही तीन फीट से अधिक चौड़ा भी है।