फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रानी लक्ष्मीबाई एवं कत्थक की प्रस्तुति ने सभी का मन मोहा

Mon, 30 Jan 2023 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रानी लक्ष्मीबाई एवं कत्थक की प्रस्तुति ने सभी का मन मोहा
विज्ञापन


फिरोजाबाद। फिरोजाबाद महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। रानी लक्ष्मी बाई की प्रस्तुति के साथ-साथ किड्स कार्नर स्कूल की छात्रा तनिष्का सक्सेना के कथक नृत्य की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति सराहनीय रही।
विज्ञापन

छात्रों के रंगारंग कार्यक्रमों का शुभारंभ एडीएम अभिषेक कुमार सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव एवं एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह आदि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सिरसागंज के एमडी जैन इंटर कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके साथ स्वागत गीत के साथ रानी लक्ष्मीबाई की नाटिका का मंचन किया। कॉलेज की छात्रा रुचि, साक्षी, खुशी, एंजिल यादव, एंजिल दीक्षित की प्रस्तुति सराहनीय रही। राधेश्याम राधेश्याम कत्थक नृत्य पर डिवाइन इंटरनेशनल अकादमी की कुमारी पावनी जैन, कत्थक नृत्य पर किड्स कार्नर इंटर कॉलेज फिरोजाबाद की तनिष्का सक्सेना के नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही डोली गीत पर सेंटजाेंस इंटर कॉलेज, फिरोजाबाद की अमृता सिंह,एमएस एकेडमी रहना फिरोजाबाद ने नारी सुरक्षा,तेरी मिट्टी में मिल जाना,कल्चर नृत्य, रट्टा मार शिक्षा पर प्राची, अंशिका,चाँदनी, साक्षी, प्रेक्षा आदि प्रतिभागियों ने अपना जलवा दिखाया। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी कुमार जैन ने किया। इस दौरान चेतेंद्र प्रताप सिंह, अमरनाथ सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें