फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष बनें जितेंद्र, दिलीप महामंत्री

Mon, 30 Jan 2023 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष बनें जितेंद्र, दिलीप महामंत्री
विज्ञापन

फिरोजाबाद। ग्राम विकास अधिकारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव सदर ब्लॉक में कराया गया। इसमें जितेंद्र यादव को संघ के जिलाध्यक्ष तथा दिलीप को महामंत्री बनाए जाने पर सहमति बन गई। इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। फिरोजाबाद (सदर) ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी संघ का चुनाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले के ग्राम विकास अधिकारी शामिल हुए। ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष की कमान किसी ने संभालने के बजाय पूर्व में जिलाध्यक्ष रहे जितेंद्र यादव को जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया। जबकि महासचिव की जिम्मेदारी दिलीप कुमार को सौंपी। इसके साथ संरक्षक मंडल में राजेश यादव,दाऊदयाल यादव को रखा गया। कार्यकारी जिलाध्यक्ष विजय यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुल शर्मा, उपाध्यक्ष महिला ज्योत्सना अग्रहरि,उपाध्यक्ष गौरव कुमार, मोहित यादव,कार्यकारी महामंत्री अमन प्रसाद,प्रांतीय प्रतिनिधि प्रदीप सिंह यादव, कार्यकारी प्रांतीय प्रतिनिधि वतेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव, संगठन मंत्री मानवेंद्र सिंह,आडिटर अजय कुमार फौजी समेत कई लोगों को दायित्व दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें