फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कार डिवाइडर और टेंपो से टकराई, महिला सहित 5 घायल

Thu, 26 Jan 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कार डिवाइडर और टेंपो से टकराई, महिला सहित 5 घायल
विज्ञापन

फ़िरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र किशन नगर की गली के सामने कोटला रोड पर एक तेज गति से चली आ रही कार डिवाइडर से टकराकर गयी। फिर अनियंत्रित होकर टेंपो से टकरा गई, कार सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए वहीं ऑटो सवार एक महिला व एक व्यक्ति घायल हो गए।
विज्ञापन

एका से एक कार में सवार होकर संजीव गुप्ता, सोनू, मोहम्मद अशरफ तीनों लोग फ़िरोजाबाद किसी शादी में शामिल होने आ रहे थे। कार थाना उत्तर क्षेत्र किशन नगर की गली के सामने कोटला रोड पर पहले असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराई। फिर सवारियों को लेकर जा रहे ऑटो से टकरा गई। टक्कर काफी जबरदस्त थी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, उसमें सवार तीनों लोग गम्भीर घायल हो गए। जिन्हें प्राइवेट ट्रॉमा ले जाया गया। वहीं ऑटो सवार इटावा निवासी अनीता पत्नी जितेंद्र व इटावा के ही निवासी कैलाश चंद्र सविता घायल हो गए, जिन्हें सरकारी ट्रॉमा सेंटर उपचार को लाया गया। ये भी इटावा से शादी में शामिल होने आए थे। कोटला रोड से वापिस घर जाने को ऑटो में बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें