फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तीन साल बाद फिर दौड़ेगी इटावा-टूंडला-आगरा पैसेंजर ट्रेन

Wed, 25 Jan 2023 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। कोरोना काल से बंद चल रही इटावा-टूंडला-आगरा मेमू विशेष ट्रेन को दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए फिर से चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के लंबे समय से बंद रहने से छात्रों, नौकरीपेशा, व्यापारियों व अन्य यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बार-बार मांग के बाद अब इस ट्रेन का 29 जनवरी से नियमित संचालन होगा।
विज्ञापन



जन संपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 04163/04164 इटावा-आगरा कैंट मेमू को रेल प्रशासन ने फिर से चलाने का निर्णय लिया है। अनारक्षित आठ डिब्बों वाली यह मेमू ट्रेन 29 जनवरी से प्रारंभ की जाएगी। 04163 इटावा-टूंडला-आगरा कैंट ट्रेन सुबह 5.40 बजे इटावा से चलेगी। 05.48 बजे सराय भूपत, 05.57 बजे जसवंत नगर, 06.05
बजे बलरई 6:14 बजे भदान, 6.23 कौरारा, 6.32 बजे शिकोहाबाद, 6:44 बजे मक्खनपुर, 6:54 फिरोजाबाद, 07:09 बजे हिरन गांव, 08:15 बजे टूंडला पहुंचेगी।


पांच मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन 8:30 एत्मादपुर, 08:41 कुबेरपुर 08:48 छलेसर, 08:58 यमुना ब्रिज आगरा, 09:04 आगरा सिटी, 09:12 राजा की मंडी, 09:30 आगरा कैंट पहुंचेगी। जहां से पुन: 4.20 बजे चलकर इसी मार्ग होते हुए सायं 5:45 बजे टूंडला पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद हिरनगांव, फिरोजाबाद, मक्खनपुर, शिकोहाबाद, कौरारा, भदान, बलरई, जसवंतनगर होते हुए रात्रि पौने नौ बजे इटावा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें