एका। लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश को एका थाना पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस चोरी किया गया ऑटो भी मिला है। पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि एका थानाध्यक्ष अंजीश कुमार को 21 जनवरी को सूचना मिली थी कि रतन सिंह निवासी पूठा पतारा थाना एका का ऑटो अज्ञात चोर चोरी कर ले गए है। सोमवार रात सूचना मिली कि गांव शीशियापुल के पास एक बदमाश चोरी किए गए ऑटो के साथ खड़ा है। थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया और ऑटो सहित थाने लाया गया। आरोपी ने अपना नाम किशोर उर्फ काले निवासी गांव उड़ेसर गजाधर सिंह बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।