फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, तीन के खिलाफ मुकदमा

Tue, 24 Jan 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन ने विवाहिता की पिटाई कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर दक्षिण थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

पीड़िता असमा का कहना है कि वह दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशियान की रहने वाली है। उसका विवाह 23 जुलाई 2022 को आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशियान निवासी यासीन के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुरालीजन ने उसका दहेज के लिए उत्पीड़न शुरु कर दिया। इस बीच वह गर्भवती हुई तो ससुरालीजन ने उसका बच्चा गिराने का भी प्रयास किया। कुछ दिन पूर्व आरोपी ससुरालीजन ने उसकी पिटाई करते हुए घर से निकाल दिया। मायके पहुंचने पर उसने परिजन को घटना से अवगत कराया। परिजन के साथ दक्षिण थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए यासीन, चंदा और मुन्नी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष दक्षिण राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद


किशोरी और महिला ने किया विषैले पदार्थ का सेवन

फिरोजाबाद (एका)। एका थाना क्षेत्र के गांव सुराया निवासी पूजा (24) व लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर निवासी मुस्कान (16) ने परिजनों से विवाद होने पर विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला व किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हो सकी। परिजन उनको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। यहां उनको भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें