फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अपाचे सवार बदमाशों ने सराफ से आभूषणों से भरा थैला लूटा

Mon, 23 Jan 2023 05:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे सराफ से अपाचे सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर थैला लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही थाना प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से वाहन चेकिंग शुरू करा दी। इसके साथ ही बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी टीम और थाना पुलिस लग गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।थाना क्षेत्र के गांव नगला बलू निवासी देवेंद्र की माढ़ई में सराफ की दुकान है। रविवार देर सायं दुकान बढ़ा कर अपनी बाइक से गांव जा रहा था। बाइक पर उसका थैला टंगा हुआ था। माढ़ई से नगला बलू मार्ग पर अपाचे सवार तीन बदमाशों ने उसे गांव से पहले रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा निकाल कर उसकी ऊपर तान दिया। जिसके बाद एक बदमाश ने बाइक पर टंगा थैला लूट लिया और फरार हो गए। भयभीत सराफ ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। लूट की घटना होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीड़ित ने बताया कि उसके थैले में दुकान की चाबी, लगभग दो लाख रुपये के सोने के आभूषण थे। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एसओजी टीम को भी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सराफ से लूट की घटना हुई है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस की टीम जुट गई है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें