शिकोहाबाद। मेहरा कॉलोनी में एक प्लाट खाली पड़ा है। जिसके चारों तरफ रोड है। इस प्लाट को कॉलोनी वाले पार्क बता रहे हैं, जबकि जिनकी जगह है, वह लोग इसे अपना प्लाट बता रहे हैं। इस प्लाट को लेकर अब कॉलोनी निवासी और भूमि स्वामी के बीच विवाद उत्पन्न हो गया है। रविवार को भूमि स्वामी अपने साथ एक कॉलोनाइजर के साथ प्लाट पर पहुंच गए। यहां प्लाट की नाप-तौल की जा रही थी, तभी स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि हम पार्क की जमीन को किसी कीमत पर नहीं बिकने देंगे। विरोध करने वालों में डॉ. सुनील यादव, अवधेश कौशिक के साथ ही लगभग 15 लोग शामिल हैं।