फिरोजाबाद। सदर तहसील के लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। लेखपाल संघ ने संपूर्ण समाधान दिवस में शामिल होने आए एडीएम अभिषेक कुमार सिंह को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। लेखपालों एवं एसडीएम सदर के मध्य हुई समझौता वार्ता विफल हो गई। लेखपालों ने 23 जनवरी से कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। शनिवार को सदर तहसील के लेखपालों ने लेखपाल संघ इकाई अध्यक्ष अरविंद कुमार एवं सचिव संजय सिंह के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए नारेबाजी की। लेखपालों का कहना है कि 14 एवं 24 नवंबर 2022 को दिए मांग पत्र दिया था। उसका कोई समाधान नहीं होने के कारण आज प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा। उन्होंने आय, जाति, मूल निवास प्रमाणपत्रों की जांच के लिए ई डिस्ट्रिक योजना के तहत पांच रुपये प्रति प्रमाणपत्र भुगतान किया जाना चाहिए। विनय शंखवार, पवन यादव, अजय वर्मा,ज्योति वर्मा के चिकित्सा प्रतिपूर्ण भुगतान कराया जाए। उन्होंने कहा पवन यादव की प्रथम एवं अरविंद कुमार के द्वितीय एसीपी लगाने व राधेश्याम की जिला स्तर पर अपील निस्तारित की जाए। लेखपालों ने एसडीएम सदर के द्वारा लेखपालों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने पर रोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि माफी मांगने के साथ निंदा प्रस्ताव पारित किया जाए। लेखपालों को अतिरिक्त भार वहां राजस्व निरीक्षक की तैनाती होने पर देने, राजस्व का प्रभारी नहीं बनाए जाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह,लेखपाल संघ के मध्य वार्ता हुई। संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि वार्ता विफल हो गई। इसके कारण 23 जनवरी से मांगों को नहीं माने जाने तक कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
प्रदर्शन में देवेंद्र कुमार, आशीष पाराशर, अशोक कुमार, विशाल लारांश, प्रियंका मिश्रा, आकांक्षा सक्सेना, लक्ष्मी यादव, हिमांशी मित्तल, धर्मेंद्र सिंह,पवन यादव, शीलेंद्र प्रताप सिंह, ,देवेंद्र सिंह,अरबाज खां, विनय शंखवार, रुस्तम पाल सिंह, प्रमोद कुमार राजपूत, प्रेमपाल सिंह, पुष्पेंद्र यादव, अयाज अहमद शामिल थे।