फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम क्षेत्रों में गंदगी देख भड़के डीएम

Fri, 31 Jul 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। मुस्लिम में नारकीय हालात देखकर डीएम हैरान रह गए। हर तरफ गंदगी के ढेर, कच्ची गलियों में नारकीय हालात, संक्रामक रोगों को न्यौता देते खाली प्लाट, सिर पर नाचती मौत का नजारा दिखाई दिया। विकास कार्य कराने में लापरवाही बरतने पर निगम के अफसरों को उन्होंने कड़ी फटकार लगाई।  
विज्ञापन

डीएम विजय किरन आनंद सुबह आठ बजे रामगढ़ रोड स्थित मदीना कालोनी पहुंचे तो कुछ कर्मचारी डीएम के सामने सफाई करते नजर आए। गलियों में गंदगी का आलम था। खाली प्लाटों में कूड़े के ढेर देख डीएम भड़क गए। उन्होंने सेनेटरी इंसपेक्टर को फटकार लगाते हुए ऐसे लोगों को जेल भिजवाने के निर्देश दिए। प्लाट स्वामी को दो में मिट्टी डलवा कर बाउंड्री बाल न कराने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मक्का कालोनी का भी कुछ इसी तरह का हाल नजर आया। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत थी कि सफाई कर्मचारी ठीक तरह कार्य नहीं करते हैं। डीएम ने सेनेटरी इंसपेक्टर एनएल कुशवाहा को चेतावनी दी कि दोपहर दो बजे तक सभी कर्मचारी क्षेत्र में नजर आने चाहिए। कार्य में लापरवाही पर सुपरवाइजर मुन्नालाल के खिलाफ कार्रवाई को कहा। हबीबगंज क्षेत्र में जगह-जगह सीसी रोड धंसी नजर आईं, जिससे बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई थी। क्षेत्रीय जनता से शौचालय के संबंध में जानकारी की। नौशे वाली गली में हालात बेहद गंभीर देख डीएम ने कहा कि 40 करोड़ के प्रस्ताव तैयार करने में क्या यह स्थान जरूरी नहीं था। अन्य स्थानों से यहां पहले कार्य कराना था। उर्दू नगर में अधिकांश कच्ची गलियों में नारकीय हालात नजर आए। कच्ची गलियों के निर्माण के लिए डीएम ने अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि 15 दिन में एस्टीमेट तैयार कराएं। डूडा, विप्रा से आधा कार्य कराया जाएगा, आधा कार्य निगम को कराने के निर्देश दिए।

सिर पर झूलती नजर आईं बिजली की केबलें
मुस्लिम क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर बिजली केबलें सिर पर झूलती नजर आईं। कई स्थानों पर केबलें इतनी नीचे थीं कि गंभीर हादसा होने की पूरी संभावना थी। 16 फुटा रोड पर तो एक हाईटेंशन तार सड़क पर झूलता नजर आया। एक स्थान पर सड़क पर ट्रांसफार्मर रखा था, जिसके तार सड़क से सटे नजर आए। इस पर डीएम ने एक्सईएन को फोन पर कैंप लगाकर पूरे क्षेत्र में बिजली केबलें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। कार्य न होने पर एक्सईएन, एसडीओ व जेई को सस्पेंड करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बिजली चेकिंग के भय से खिंचने लगी केबलें
डीएम व नगर निगम अफसर जब हबीब गंज क्षेत्र में निरीक्षण कर रहे थे, तब अफसरों के साथ भारी भीड़ देखकर लोगों को बिजली चेकिंग होने की आशंका हुई। यह देखकर हर कोई अपनी केबलें खींचने में जुट गया। कोई लोग अफसरों की नजर में भी आए गए लेकिन उन्होंने इसे अनदेखा कर दिया।

पेयजल, राशन वितरण की समस्याएं सामने आईं
मुस्लिम क्षेत्रों में जनता की शिकायत थी कि राशन डीलर सामान का वितरण नहीं करता है। उनका कहना था कि याकूब खां, शमशाद, हनीफ पहलवान द्वारा राशन, मिट्टी का तेल वितरण न कर कालाबाजारी की जा रही है। डीएम ने ऐसे डीलरों का कोटा निरस्त कर जेल भिजवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें