फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: ईंट से कुचलकर युवक की हत्या, पास में पड़े थे गिलास व पानी के पाउच, पुलिस कर रही जांच

Sun, 01 Jan 2023 04:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में रविवार को ईंट भट्ठा के पास युवक का शव पड़ा मिला। युवक की हत्या ईंट से चेहरा कुचलकर की गई है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना शाहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मलखानपुर रोड की है। घटना देर रात की प्रतीत हो रही है। युवक का शव पवन ईंट भट्ठा के पास खाली प्लाट में पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

सिर बुरी तरह कुचला गया है

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हरवेंद्र कुमार शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शव का सिर बुरी तरह कुचला गया है। वहीं पास में खून लगा ईंट पड़ा था। इससे ईंट से सिर कुचलकर युवक की हत्या करने का अंदेशा लगाया जा रहा है। 

शव के पास मिला ग्लास और पानी के पाउच

मृतक के पास दो पानी के पाउच और एक  ग्लास पड़ा मिला। इससे कयास लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या से पहले शराब पी गई है। नशा होने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त नई (40) निवासी शंकरपुरी के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी है।मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें