फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year-2023: फिरोजाबाद में धूम धड़ाके से हुआ नए साल का स्वागत, मनाया गया जश्न, जगह-जगह आयोजित हुईं पार्टियां

Sun, 01 Jan 2023 07:11 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

गुजरे साल की विदाई और नए साल के स्वागत के लिए लोगों में गजब का उत्साह रहा। पूरी रात धमाल मचा, लोग जश्न में डूबे रहे। रात को जैसे ही 12 बजे वैसे ही सुहागनगरी में नए साल का उल्लास छा गया।  नए साल का आगाज धूम-धड़ाके के साथ हुआ। होटल, रेस्तरां में आयोजित पार्टियों में युवाओं ने भी जमकर थिरके। आसमान में आकर्षक आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को हैप्पी न्यू-ईयर की बधाईयां दीं।
विज्ञापन
नए साल का जश्न मनाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2023 के स्वागत पर जश्न पूर्व संध्या से ही चलता रहा। तमाम संगठनों एवं युवाओं के द्वारा न्यू-ईयर सेलिब्रेशन पार्टी का आयोजन किया गया। होटल एवं रेस्टोरेंट में शाम से ही भीड़ लगना शुरु हो गई। अलग-अलग स्थानों पर लगे डीजों पर युवा जमकर थिरके। नए साल का स्वागत करने के लिए लोग देर रात तक जागते रहे। इस मौके पर निगाहे घड़ी की सुइयों से मिलाते रहे। जैसे ही 12 बजने में कुछ सेकेंड बाकी थे, एक बार को धमाल रुक गया। लोग हर पल को याद करते रहे। घड़ी में 12 बजे का अलार्म बजा, वैसे ही गाना-बजाना और डांस फिर से शुरु हो गया। कई पार्टियों में केक काटकर न्यू-ईयर बनाया। साथ ही एक-दूसरे को बधाईयां दीं।

न्यू ईयर के स्वागत को टकराए जाम

प्रत्येक वर्ग के लोगों ने न्यू-ईयर का स्वागत अपने-अपने अंदाज में किया। अधिकांश पार्टियों में जाम से जाम टकराए। बियर शॉप, मॉडल शॉप, होटलों में युवाओं की भीड़ दिखी। यहां लोग जाम टकराते नजर आए।
विज्ञापन

12 बजते ही घनघनाने लगे फोन

नव वर्ष के स्वागत को लेकर लोग देर रात तक जागते रहे। रात में 12 बजते ही लोगों ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को फोन करना शुरू कर दिया। फोन की घंटी घनघनाने लगीं। लोगों ने नए साल की मुबारक दी। 12 बजते ही एक बार को मोबाइल नेटवर्क कुछ देर को रुक गए। 

सोशल मीडिया पर छाया रहा नए साल का सेलिब्रेशन

सोशल मीडिया पर भी नए साल का जश्न छाया रहा। लोगों ने पुराने साल में की गई गलतियों की क्षमा सोशल मीडिया पर मैसेज भेजकर लोगों से मांगी। वहीं, रात 12 बजे ने के बाद सोशल मीडिया पर इलेक्ट्रॉनिक ग्रीटंग, स्टीकर आदि भेजे गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें