फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्का के खेत में मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

खेत में मिला युवती का क्षत विक्षत शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। थाना जसराना क्षेत्र के नगला पीपल और नगला राजे के बीच मक्का के खेतों में युवती क्षत विक्षत शव मिलने से हडकंप मच गया। पुलिस ने लोगों की मदद से पहचान कराने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की है।
कस्बा जसराना के मौहल्ला टीकतपुरा निवासी केके चैहान का खेत नगला राजे और नगला पीपल के बीच है। नगला पीपल निवासी प्रकाश सिंह बटाई पर खेती करने का कार्य करते हैं। मंगलवार की सुबह परिवार के साथ खेत में मक्का को तोडने का कार्य कर रहे थे। खेत में दुर्गंध आने पर पास जाकर देखा तो चीख निकल गई। खेत में कार्य कर रही युवतियां खेत से चीखते हुए बाहर निकली। बाद में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सीओ बलदेव सिंह खनेडा, कोततवाल अनूप कुमार भारतीय मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और खेत में मिले युुवती के शव की पहचान कराने का प्रयास किया। शव काफी पुराना होने के कारण क्षत विक्षत हो गया। वहीं युवती के शव के पास ही उसके अंगवस्त्र मिलने पर लोग दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस ने भी जनपद के थानों के साथ आसपास के जनपदों में सूचना भेजी है। पहिचान न होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। सीओ बलदेव सिंह खनेडा ने बताया मक्का के खेत में युवती का शव मिला है। शव की पहिचान न होने पर पीएम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट के आधार स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गंध के कारण लोग पास जाने में भी कतराते रहे
जसराना। थाना क्षेत्र में मिला युवती का शव काफी पुराना होने के कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं शव से दुर्गंध आने के कारण कोई भी शव के पास जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है। बाद में पाढ़म क्षेत्र से दो युवक बुलाए गए। युवकों ने शव को सील किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें