फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका कार्यालय में जड़ा ताला

Sat, 04 Jun 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
पेयजल संकट को लेकर नारेबाजी करते लोग
विज्ञापन
नगर में व्याप्त पेयजल समस्या को लेकर वार्ड नंबर दो व चार के बाशिंदों ने पालिका कार्यालय पर पहुंच कर जमकर हंगामा किया और ताला जड़ दिया। वार्ड के बाशिंदों का आरोप था कि पालिका प्रशासन की अनदेखी के चलते पेयजल की समस्या गहराती जा रही है। बावजूद इसके कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर में इन दिनों विद्युत के साथ पेयजल की भी गंभीर समस्या बनी हुई है। इससे त्रस्त वार्ड नंबर दो और चार के सभासदों के साथ जनता ने शनिवार को पालिका कार्यालय का घेराव कर लिया। अधिशासी अधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की तो संतोषजनक उत्तर न मिलने पर महिलाओं ने कार्यालय पर ताला लगा दिया। जमकर नारेबाजी की। क्षेत्रीय जनता का आरोप था कि अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। उन्हें रीबोर नहीं कराया जा रहा। नलकूप के एक बार खराब होने पर उसे हफ्तों सही नहीं कराया जाता। इससे पेयजल की समस्या हो जाती है। ऐसे में उन्हें दूसरे मोहल्लों से जाकर पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ती है। भीषण गर्मी में सुबह से ही दूसरे मोहल्लों में जाकर हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ता है। कभी-कभी टैंकरों द्वारा सप्लाई दी जाती है वह ऊंट के मुंह में जीरे के समान होती है। शिकायत के बाद भी पालिका प्रशासन पेयजल समस्या के समाधान की तरफ ध्यान नहीं दे रहा। बाद में अधिकारियों ने आश्वासन दिया तब जाकर महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद पालिका कार्यालय का ताला खोला गया। इस दौरान भाजपा के प्रांतीय परिषद सदस्य रामतीर्थ चक, सभासद महेश बघेल, रामू चक, किशन कुमार, अंजू चक, मंजू चक, रतना देवी, राजेश देवी, आशा राठौर, आशा बघेल, अर्चना कश्यप, सरोज राजपूत, विमलेश देवी आदि प्रमुख रूप से थीं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें