फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ग्रीन पर्दे लगाकर छिपाई नगर निगम ने नाकामी

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आगमन के दौरान नैनी ग्लास चौराहा स्थित सर्विस रोड पर लगाए गए हॉर्डिं? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुहागनगरी को करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात दे गए लेकिन स्मार्ट सिटी की वास्तविक हकीकत पर नगर निगम ने हरा पर्दा डाल दिया। नगर निगम ने भले ही विकास कार्यों के लिए शहर में होर्डिंग लगाकर मुख्यमंत्री के सामने वाहवाही लूटी हो। लेकिन शहर के आमजन यह चर्चा करते रहे कि हरे परदे लगाने से सब कुछ हरा भरा नहीं होता।
विज्ञापन

शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ सुहागनगरी पहुंचे लेकिन वह सुहागनगरी की असल तस्वीर नहीं देख सके। मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व नगर निगम ने नेशनल हाईवे स्थित बीपीएल ग्राउंड में पड़ी गंदगी और जलभराव को मुख्यमंत्री की नजरों से बचाने के लिए हरे पर्दे लगवा दिए गए। जिससे कार में बैठे मुख्यमंत्री की नजर इस गंदगी पर न पड़े।
जबकि आम दिनों में यहां से गुजरने वाले लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। कुछ इस तरह का कार्य नगर निगम द्वारा आसफाबाद स्थित बिजली घर के पास किया। गंदगी से पटे सर्विस रोड और जलभराव को नगर निगम ने हाईवे पर लगी रेलिंग के सहारे हरा पर्दा लगाकर गंदगी और जलभराव को छिपाने का कार्य किया। नगर निगम के अफसरों को इस बात का डर सता रहा था कि कहीं मुख्यमंत्री की नजर इस गंदगी पर पड़ी तो वह नाराज हो सकते हैं। इसलिए सफाई कराने के स्थान पर पर्दे लगवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें