फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथ विक्रेताओं को स्वनिधि दिलाने को नगर निगम व डूडा ने लगाया जोर

विज्ञापन
स्टेट बैंक मुख्य शाखा के बाहर लगाए गए कैंप में स्वनिधि के आवेदन जमा करती महिलाएं मौजूद नगर निगम क? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद/ शिकोहाबाद। केंद्र सरकार पथ विक्रेताओं को पीएम वेंडर्स स्वनिधि योजना दिलाने के लिए लगातार स्थानीय प्रशासन को निर्देश दे रही है। मगर, स्थानीय निकाय और बैंक इसे आगे बढ़ाने में उदासीनता बरत रहे हैं। नगर निगम और डूडा विभाग तो लाभ दिलाने पर काम कर रहा है लेकिन जिले की कई निकायों में तो प्रगति शून्य है।
विज्ञापन

पीएम स्ट्रीट वेंडर्स स्वनिधि योजनांतर्गत छह मार्च तक 10,900 पथ विक्रेताओं को दस-दस हजार रुपये की स्वनिधि दिलाने का लक्ष्य है। एक मार्च से शुरू हुए अभियान के अंतिम चरण में पथ विक्रेताओं को लाभ दिलाने के लिए निगम ने कई बैंक शाखाओं में अधिकारी-कर्मचारी तैनात कर दिएहैं। ये कर्मचारी पथ विक्रेताओं को ऋण के दिलाने में उनकी मदद कर रहे हैं। सात दिवसीय अभियान के छठवें दिन निगम द्वारा करीब 11 हजार पथ विक्रेताओं के आवेदन ऋण वितरण के लिए विभिन्न शाखाओं को अग्रसारित किए हैं जबकि 356 पथ विक्रेताओं के खातों में स्वनिधि की धनराशि जारी की गई। वहीं शिकोहाबाद, टूंडला, सिरसागंज, फरिहा, जसराना एवं एका निकाय की प्रगति सुस्त है।
निकाय वार स्वनिधि वितरण की प्रगति-
निकाय लक्ष्य लक्ष्य पूर्ति
शिकोहाबाद 250 02
फिरोजाबाद 2828 1403
टूंडला 130 शून्य
सिरसागंज 83 02
जसराना 28 शून्य
फरिहा 34 शून्य
एका 79 शून्य
पथ विक्रेताओं को स्वनिधि वितरण कार्य में बैंक स्तर पर ढिलाई है। कुछ निकायों में भी शिथिलता बरती जा रही है। समीक्षा के उपरांत संबंधित निकाय एवं प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक को स्वनिधि वितरण में तेजी लाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव
अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें