फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी 2 महीने की लंबी छुट्टी पर

Tue, 27 Jan 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम की नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी मंगलवार से चिकित्सीय कारणों का हवाला देते हुए दो माह की लंबी छुट्टी पर चली गई हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त के लंबी छुट्टी पर जाने से नगर निगम के भीतर चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की गति धीमी होने की आशंका जताई जा रही है। सबसे ज्यादा प्रभाव वित्तीय कार्यों और ठेकेदारों के भुगतान पर हो सकता है। लंबे समय से अपने बकाये भुगतान के लिए प्रयासरत निगम के ठेकेदार इस घटनाक्रम से निराश हैं। माना जा रहा है कि उच्चाधिकारी की अनुपस्थिति में भुगतान प्रक्रिया पर अस्थाई ब्रेक लग सकता है। स्वास्थ्य कारणों से ली गई इस छुट्टी को लेकर निगम के भीतर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अचानक लिया गया यह फैसला कई सवाल भी खड़े कर रहा है। अपर नगर आयुक्त रविंद्र पाल सिंह ने कहा कि शहर के जनहित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। उन्होंने बताया स्वच्छ पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और स्वास्थ्य विभाग को नीतिगत रूप से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी नागरिक सुविधा को बाधित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें