शिकोहाबाद। सीसीएस क्रिकेट क्लब शिकोहाबाद के खिलाड़ी मुकुल यादव का चयन अंडर 19 टीम में सलेक्शन कैंप के लिए चयन हुआ है। सलेक्शन मैच कमला क्लब और ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में दो दिवसीय 10 और 11 मार्च को खेले जएंगे।
अगर इस मैच में मुकुल का चयन होता है तो अंडर 19 टीम में खेलने के लिए चयनित किया जाएगा। मुकुल के सलेक्शन टीम में खिलाड़ी के रूप में चयन होने पर सीसीएस क्लब के पदाधिकारियों और क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। हर्ष व्यक्त करने वालों में टीम संस्थापक रिक्की यादव, आशीष यादव, अनूप यादव, अर्पित यादव, मुकेश यादव, शिवम चौहान व अब्दुल सत्तार आदि ने मुकुल के उज्जवल भविष्य की कामना की है। संवाद