फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एमएस एकेडमी ने 61 रनों से जीता मुकाबला

Wed, 29 Jan 2025 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के आयोजित फिरोजाबाद प्रीमियर लीग का तीसरा मैच यश बाबा और एमएस एकेडमी के मध्य खेला गया। यश बाबा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। एमएस एकेडमी पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.1 ओवर में 180 रन पर ऑल आउट हो गई। एसमएस एकेडमी के नितिन राठौर ने 51 रन बनाए। यश बाबा के गेंदबाज जय यादव ने तीन, राहुल, नितिन ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में यश बाबा की टीम 29 ओवर 119 रन पर ऑल आउट हो गई। एमएस एकेडमी के गेंदबाज अर्चित ने चार विकेट लिए। पार्थ, अरमान ने तीन विकेट लिए। एमएस एकेडमी ने 61 रनों से जीत लिया। मैच के प्लेयर ऑफ मैच अर्चित को एमएस एकेडमी के डायरेक्टर जोगिंदर सिंह ने दिया। मैच के अंपायर उदय यादव और हरिकेश यादव ने की। स्कोरिंग अभिषेक सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें