फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम आंखों से भक्तों ने किए मां कामाख्या के पट बंद

Wed, 22 Jun 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
नम आंखों से भक्तों ने किए मां कामाख्या के पट बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगला आरती के साथ मां कामाख्या धाम में अंबुबाची महोत्सव का आगाज हो गया। पीठाधीश महेश स्वरुप ब्रहमचारी के नेतृत्व में वेदमंत्रों के साथ मां के पट बंद किए गए। तीन दिन बाद मां के दर्शन होंगे। मां के गर्भगृह के पट बंद होते समय भक्तों की आंखें नम हो गई।  
विज्ञापन

जसराना के मां कामाख्या धाम में अंबुबाची महोत्सव की शुरुआत मंगला आरती के साथ हुई। मंगला आरती के साथ अलीगढ़ की सरिता गुप्ता, भौंडसी की बिंदू, जसराना की कुसुम यादव, फीरोजाबाद की अनुराधा उपाध्याय, फर्रूखाबाद की विमला परिहार, जसराना की सुषमा शर्मा, लखनऊ की बीएस प्रधान एवं झपारा की निर्मला यादव द्वारा मां की पूजा एवं अर्चना करते पट बंद किए। इस दौरान मां के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा। सफेद कपडों में मां के श्रृंगार को देख भक्तों की आंखें नम हो गई। वेदमंत्रों के साथ मां पट बंद करते समय पीठाधीश महेश स्वरुप ब्रहमचारी ने कहा कि इन तीन दिनों तक मां को होने वाली पीड़ा को भक्त महसुस करते हुए भजन कीर्तन करें। उपवास रखने वाली महिलाएं अग्नि में पका भोजन ग्रहण न करें। इन तीन दिनों तक मां की सच्चे मन से की गई आराधना से समस्त संकटों का नाश होता है। 25 जून को सुबह मां के पट खोले जाएंगे। अंबुबाची महोत्सव में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने तैयारियां शुरु कर दी है। बाहर से आने वाले भक्तों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें