फिरोजाबाद।भारतीय ब्राहम्ण महासभा ने कोराना-19 के चलते असमय मृत्यु को प्राप्त स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मी के परिजनों को पचास लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने की मांग की है।इस आशय का पत्र शासन-प्रशासन को भेजा गया है। सभा के पंडित शिवम शर्मा ने रविवार को शासन-प्रशासन को एक पत्र भेजा है। शिवम शर्मा के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत संविदा कर्मी की विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि सामाजिक जिम्मेदारी के तहत शासन-प्रशासन अपूर्व शर्मा के आश्रितों को नौकरी एवं पचास लाख रूपए की अनुदान राशि देने का काम करे।