फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भट्ठी लीक होने से बहा गर्म कांच का लावा... फैली दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। राजा का ताल स्थित ग्लास फैक्टरी में सोमवार की रात को भट्ठी के लीक होने से खौलता हुआ कांच का लावा बाहर की ओर बहने लगा। इसे देखकर आसपास काम कर रहे श्रमिकों में दहशत फैल गई, वह जान बचाकर भागे। गनीमत रही कि कोई कर्मचारी इस पिघले कांच की चपेट में नहीं आया। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने रिसाव पर काबू पाया।
विज्ञापन

घटना देर रात तकरीबन डेढ़ बजे करीब की है। राजा का ताल क्षेत्र में मास्टर ढाबा के पास स्थित फैक्टरी में मजदूर रोजाना की तरह काम कर रहे थे। इसी दौरान भट्ठी में अचानक लीकेज हो गया। अत्यधिक तापमान पर पिघला हुआ गर्म कांच का लावा कुछ ही देर में पूरी फैक्टरी में फैलने लगा। इससे श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई और वह जान बचाकर बाहर की ओर भाग निकले।
इसी बीच फैक्टरी प्रबंधन की ओर से पुलिस और अग्निशमन टीम को सूचना दी गई। कुछ ही देर में टूंडला थाना पुलिस और अग्निशमन दल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। अग्निशमन कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए पिघले हुए कांच पर लगातार पानी का छिड़काव शुरू किया। पानी पड़ने से गर्म कांच धीरे-धीरे ठंडा होकर जमने लगा, जिससे रिसाव पूरी तरह रुक गया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से बड़ा औद्योगिक हादसा टल गया। अगर समय रहते रिसाव पर काबू न पाया जाता, तो आग फैलने या बड़ा धमाका होने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें