फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फैक्ट्री से लौट रही युवती से छेड़छाड़, थाने में दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में फैक्टरी से घर लौट रही युवती को मोहल्ले के ही युवकों ने पकड़ लिया। युवकों ने उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता की मां थाने पहुंची और तहरीर दी।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी कि 13 नवंबर को उसकी पुत्री फैक्टरी से काम करके घर लौट रही थी। तभी चार युवकों ने उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगे। जब युवती ने विरोध किया तो युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
जब पीड़िता युवकों के घर शिकायत करने पहुंची तो रात नौ बजे उक्त युवक एकत्रित होकर पीड़िता के घर पहुंचे और मारपीट करने लगे। पीड़िता के विकलांग पति के साथ लात घूसों से पीटा। उसकी पुत्री का मुंह दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। पीड़िता ने आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें