बीडीएम कॉलेज में आयोजित संविधान विदस के कार्यक्रम के दौरान डॉ. बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद के बीडीएम कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को संविधान दिवस का आयोजन किया। शुभारंभ डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। प्राचार्या प्रो. गीता यादवेंदु ने कहा कि बिना रक्तपात के शांतिपूर्ण तरीके से हमारे देश में संविधान लागू हुआ था।
हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. शशिप्रभा तोमर ने कहा कि वर्ष 2015 से पूर्व संविधान दिवस को कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था। वर्ष 2015 से इसे संविधान दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है।
सांस्कृतिक प्रभारी दर्शना कुमारी ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान को सिर्फ अंगीकार किया गया था जबकि इसको लागू 26 जनवरी 1950 को किया गया। इस मौके पर डॉ. सीमा रानी, डॉ. नीलम, डॉ. माया गुप्ता, डॉ. सीमारानी, डॉ. नीलम, डॉ. माया गुप्ता, डॉ. नम्रता प्रसाद, ब्यूटी सिंह, पूजा राजपूत, पल्लवी पांडेय, मोनिका सिंह, डॉ. ममता भारद्वाज, पिंकी यादव, आस्था सिंह उपस्थिति रहीं।