जसराना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग से छेडछाड़ के आरोपी युवक ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस पूछताछ के लिए आरोपी को रिमांड पर लेने का प्रयास कर रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ एक युवक अलीशेर छेड़खानी करता था। पीड़िता ने पूरे मामले से परिजन को अवगत कराया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।