फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुआ युवक

Mon, 22 Dec 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नगला खंगर क्षेत्र में मृत बाइक सवार की शिनाख्त लखनऊ निवासी इंजीनियर नीतीश कुमार पाठक के रूप में हुई है। नीतीश बाइक से नोएडा में साक्षात्कार देने जा रहा था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने को बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृत युवक के पिता महेंद्र कुमार पाठक जिला सीतापुर में उप निरीक्षक पद पर तैनात है। उन्होंने बताया कि वह मूलरूप से सुल्तानपुर थाना कुंडावत के गांव सिंगहौली के निवासी है। पिछले कुछ दिनों से वह लखनऊ के थाना गुदम्बा क्षेत्र कल्याणपुर अहिल्या बाई में मकान बनाकर रहने लगे हैं। नीतीश कुमार पाठक (32) उनका इकलौता बेटा था। बीटेक करने के बाद वह किसी प्राइवेट कंपनी में घर से ही काम कर रहा था। किसी कंपनी में काम का ऑफर मिलने पर नोएडा साक्षात्कार देने रविवार को घर से बाइक लेकर निकला था। इसी दौरान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे स्थित नगला खंगर क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण हादसे का शिकार हो गया था। एंबुलेंस से उपचार को जिला अस्पताल लाए तो यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। परिजन ने बताया कि मृतक नीतीश कुमार पाठक की एक वर्ष पूर्व दिल्ली द्वारिका निवासी युवती से शादी हुई थी। उनके कोई बच्चा नहीं था। इकलौते बेटे की मौत से परिजन काफी आहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें