फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार व सुमित्रा महाजन का पुतला फूंका

Sat, 08 Aug 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। कांग्रेस सांसदों को लोकसभा से निलंबित करने के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस ने शनिवार को सुमित्रा महाजन एवं मोदी सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन करते हुए लोकसभा अध्यक्ष सौरभ पोरवाल ने कहा कि लोकतंत्र में आमजन की बात रखने वाले कांग्रेस सांसदों को निलंबित कर मोदी सरकार ने संविधान पर दाग लगाया है। चांद कुरैशी ने कहा कि सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस सांसदों को निलंबित कर साबित कर दिया वह भाजपा की एजेंट हैं। मोदी सरकार आम जनता की आवाज दबाना चाहती है। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग ने कहा कि मोदी अंग्रेजों की तरह सरकार चला रहे हैं। आज महंगाई चरम सीमा है। महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी, वकार अहमद ने कहा कि मोदी सरकार ने अच्छे दिनों के सपने दिखाकर लोगों को धोखा देने का काम किया है। लाला राइन ने कहा कि मोदी सरकार भाषण की सरकार बन कर रह गई है। पुतला दहन में साजिद बेग, शिवा सैनी, इमरान कुरैशी, आशीष शुक्ला, कल्लू अंसारी, सुनील पचौरी, दिलीप जाटव, गोविंद ओझा, अनुज गुप्ता, रोहित जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें