फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों को मॉडल बनाएंगे एसआरजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एसआरजी (स्टेट रिसोर्स ग्रुप) अपने विद्यालयों को मॉडल बनाने के साथ ही हर माह अलग-अलग विकास खंडों के 20 विद्यालयों में शिक्षा सुधार का प्रयास करेंगे। राज्य परियोजना निदेशक ने निर्देश जारी कर दिए हैं। एडी बेसिक ने बताया कि आदेश के क्रम में जल्द ही जनपदों में कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत जनपद में 10-10 एसआरसी का चयन होना है। जोकि पूरे जनपद की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने में मदद करेंगे। एसआरजी के संबंध में राज्य परियोजना निदेशक ने जारी आदेश में कहा है कि हर एसआरजी माह के 10 दिन अलग-अलग विकास खंडों के विद्यालयों में भ्रमण कर सपोर्टिव सुपरविजन करेंगे। शेष 15 दिन अपने मूल विद्यालयों में रुककर शिक्षा व्यवस्था को देखेंगे। एसआरजी को अपना विद्यालय हर मामले में मॉडल बनाना होगा।
एसआरजी चयन के आदेश दिए हैं। जो जनपद के विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को निखारेंगे। स्वयं के स्कूल के साथ जनपद के अन्य विद्यालयों को मॉडल बनाया जाएगा। - अवध किशोर, एडी बेसिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें