फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांड़ई में कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन

Sat, 26 Dec 2015 07:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र फीरोजाबाद के जिला युवा समन्वयक हरिहरनाथ वर्मा के निर्देशन में नेहरू युवा मंडल मांड़ई अरांव द्वारा नगला केवल (विकास खंड अरांव) में कौशल विकास प्रशिक्षण के तहत दो माह का ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ पशु चिकित्सा अधिकारी डा. जितेंद्र राजपूत ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रशिक्षण में 20 ग्रामीण महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के लिए अपने नाम पंजीकृत कराए। मुख्य अतिथि ने महिलाओं से रोजगारपरक प्रशिक्षण लगन से लेने को कहा। नेहरू युवा मंडल के अध्यक्ष जय किशन ने नेहरू युवा केंद्र से मिलने वाली योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर कंचन सिंह, डा. राजेश, श्याम किशोर राजपूत, नाथूराम, राजकुमार, विनोद कुमार, सलिल यादव, सुनीता, आरती वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें