फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिखानपुर में विद्युत टावर पर चढ़ा युवक

Fri, 15 Jul 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
टावर पर युवक के चढ़ने के दौरान मौके पर लगी भीड़
विज्ञापन
ग्राम मलिखानपुर में एक युवक नशे की हालत में विद्युत ट्रांसमिशन की टावर पर चढ़ गया। उसका एक पैर टावर में फंस जाने से वह उल्टा लटक गया। इससे बिजली विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। शट डाउन लेकर बमुश्किल युवक को नीचे उतारा गया। 
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 11 बजे मलिखानपुर निवासी सुखलाल उर्फ गब्बर (26) पुत्र मुंशीलाल मलिखानपुर में लगे विद्युत ट्रांसमिशन के टावर पर नशे की हालत में चढ़ गया। लोगों की नजर जब उस पर पड़ी उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन गब्बर ने किसी की बात नहीं मानी। सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने गब्बर को नीचे उतारने का प्रयास किया तो  हड़बड़ाहट में उसका एक पैर एंगल में फंस गया और वह उल्टा लटक गया। इससे लोगों की जान अटक गई। एसडीएम चंद्रभानु सिंह, प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय, विद्युत विभाग के एसडीओ शशिकांत, जेई नवनीत यादव लाइनमैन भोला व मुन्नालाल पहुंच गए। विद्युत अधिकारियों ने फीरोजाबाद ट्रांसमिशन के एसडीओ व जेई को घटना की जानकारी देते हुए शट डाउन लेने को कहा। इस पर 1.32 लाख वोल्ट की लाइन की आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद टावर पर लाइनमैन भोला, मुन्नालाल व ट्रांसमिशन के धर्मेंद्र तथा एक अन्य व्यक्ति को चढ़ाया। उन लोगों ने एक घंटे के अथक प्रयासों के बाद रस्सी की मदद से गब्बर को शाम तीन बजे नीचे उतारा। पुलिस ने गब्बर को जिला संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में गब्बर के खिलाफ थाना में 220 केवीए आसफाबाद सब स्टेशन के अवर अभियंता संजय सागर द्वारा तहरीर दी गई है।
टावर में पैर फंसने से भी बची जान
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। विद्युत टावर में शिखर तक पहुंचने के बाद यदि गब्बर का पैर टावर में नहीं फंसता तो वह नशे की हालत में जरूर टावर पर लगे 1.32 लाख वोल्ट के विद्युत तारों तक जाता, उस समय तक लाइन चालू थी। लेकिन पैर फंसने से वह वहीं लटक गया।
विज्ञापन

एक घंटे में उतारा जा सका
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। दोपहर दो बजे विद्युत अधिकारियों ने लाइनमैनों को टावर पर चढ़े गब्बर को नीचे उतारने के लिए चढ़ाया। लाइनमैनों ने टावर पर रस्से की सहायता से गब्बर की कमर को बांधा जिससे सुरक्षित नीचे उतारा जा सके। शुरू में वह लाइनमैनों को पकड़ लेता था लेकिन बाद में उसे रस्से की सहायता से धीरे-धीरे नीचे सुरक्षित उतार लिया  गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें