फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी ने शिक्षामित्रों की भूख हड़ताल कराई खत्म

Wed, 04 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
भूख हड़ताल
विज्ञापन

विज्ञापन
  विकास भवन के प्रांगण में चल रही असमायोजित शिक्षा मित्रों की भूख हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। एमएलसी डा. दिलीप यादव ने जूस पिलाकर आंदोलनकारियों को धरने से उठाया। उन्होंने असमायोजित शिक्षामित्रों को आश्वासन दिया कि जल्द मुख्यमंत्री से वार्ता कर मानदेय बढ़वाने का प्रयास करेंगे। जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने कहा कि 16 साल से कार्य कराने बावजूद भी प्रदेश सरकार शिक्षा मित्रों के  भविष्य पर निर्णय नहीं ले सकी है। शिक्षामित्रों की पीड़ा सुनने के लिए कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं आया। मंगलवार रात जिलाध्यक्ष डा. शौर्यदेवमणि पहुंचे थे। वहीं बुधवार सायं  एमएलसी डा. दिलीप यादव धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने जुलूस पिलाकर धरने का समाप्त कराया। भूख हड़ताल में रहीसपाल, ओमकार सिंह, योगेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, सुधा यादव, नीलम यादव, धीरेंद्र, सायरा बानो, राजकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें