फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विधानसभा में गूंजा गलगोटिया विश्वविद्यालय का मामला, विधायक ने प्रदेश सरकार से की ये मांग

Thu, 19 Feb 2026 11:52 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

गलगोटिया विश्वविद्यालय का मामला उत्तर प्रदेश विधानसभा में उठा। फिरोजाबाद के जसराना के विधायक ने ये मामला उठाते हुए प्रदेश सरकार से विश्वविद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विधानसभा में अपनी बात रखते विधायक इंजीनियर सचिन यादव। - फोटो : स्रोत स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे एआई समिट में गलगोटिया विश्वविद्यालय की ओर से चीन के प्रोडक्ट को अपना बताकर प्रस्तुत करने का मामला यूपी की विधानसभा में गूंजा। इस दौरान कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा किए फर्जीवाड़े से देश एवं प्रदेश की शान में बट्टा लगा है। कहा कि निजी विश्वविद्यालय पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


विधानसभा में बोलते हुए जसराना विधायक इंजीनियर सचिन यादव ने कहा कि निजी विश्वविद्यालय के रूप में संचालित गलगोटिया विश्वविद्यालय ने चीन के प्रोडक्ट को अपना बता प्रस्तुत कर पूरे विश्व में देश एवं प्रदेश का मजाक बना दिया है। कहा कि निजी विश्वविद्यालयों के संचालन के लिए कैबिनेट के पास प्रस्ताव आते हैं। सरकार द्वारा निजी विश्वविद्यालयों के संचालन की अनुमति दे दी जाती है। लेकिन यही विश्वविद्यालय बाद में प्रदेश को शर्मसार करने का कार्य करते हैं। 

सरकार द्वारा स्टार्टअप के माध्यम से युवाओं को सपना दिखाया लेकिन निजी विश्वविद्यालय के इस कृत्य ने युवाओं का सपना तोड़ दिया है। नौजवान इससे काफी हताश और निराश है। विश्वविद्यालयों में बिना अनुसंधान के ही चीन के प्रोडक्ट को अपना बताकर अनुसंधान का मजाक बना दिया है। विधायक ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा किए गए कृत्य की जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए जिससे कोई अन्य विश्वविद्यालय इस तरह का कृत्य नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें