फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गैर पंजीकृत मिला एमएल सिद्धार्थ हॉस्पिटल, बंदी का नोटिस जारी

Sun, 31 May 2026 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. कमल किशोर वर्मा ने बंबा बाईपास स्थित एमएल सिद्धार्थ हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित होता पाया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर तत्काल गैर पंजीकृत रूप से संचालित अस्पताल को स्वयं बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है कि आवश्यक पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही अस्पताल का संचालन किया जाए।
डॉ. कमल किशोर वर्मा ने चेतावनी दी कि यदि निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो संबंधित अस्पताल के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें