फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता रेलकर्मी आगरा में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक महिला ने राजा का ताल पुलिस चौकी में जमा कराया था उसका बैग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। दो दिन से लापता रेलवे कर्मचारी आगरा में उपचार कराते मिला। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन से उसे ट्रेस किया।
राजस्थान के जिला भरतपुर के थाना विजबारी के गांव गाजीपुर निवासी जितीराम मीणा (55) प्रया राज मंडल के फतेहपुर में इंजीनियर विभाग में मेंशन के पद पर कार्यरत हैं। ड्यूटी पर जाने के लिए वह चार अप्रैल को घर से निकले। पांच अप्रैल को परिजनों ने फोन किया तो उसका मोबाइल बंद जा रहा था। परिजनों ने संपर्क किया तो पता चला कि जितीराम मीणा ड्यूटी पर नहीं पहुंचे है। परिजनों ने फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और सहायक स्टेशन मास्टर एसके मीणा से संपर्क कर पूरे मामले से अवगत कराया। खोजबीन में पता चला कि किसी महिला ने राजा का ताल पुलिस चौकी पर लापता जितीराम का बैग जमा कराया गया है। बैग जमा कराने वाली महिला कौन थी। इस बारे में कोई जानकारी पुलिस नहीं दे सकी। थानाध्यक्ष टूंडला राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि जिस महिला ने बैग राजा का ताल चौकी पर जमा कराया था वह महिला श्रद्धालु थी। गायब कर्मचारी की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की गई थी। लोकेशन के आधार पर जितीराम आगरा के एक अस्पताल में उपचार कराते हुए मिले। वह अभी बेहोशी की हालत में हैं। लापता रेल कर्मचारी के भतीजे सोनू ने बताया जितीराम का पता लग गया है। आशंका हैं कि किसी ने उन्हें जहरखुरानी का शिकार बनाकर लूटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें