फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नाबालिग चला रहे थे ई-रिक्शा, 12 किए सीज

Sun, 30 Aug 2026 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
नाबालिग ई-रिक्शा चालक से जानकारी करते यातायात प्रभारी महेश सिंह। स्त्रोत: पुलिस - फोटो : नाबालिग ई-रिक्शा चालक से जानकारी करते यातायात प्रभारी महेश सिंह। स्त्रोत: पुलिस
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ई-रिक्शा चला रहे नाबालिगों पर यातायात पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रविवार को शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों के लाइसेंस और वाहनों के दस्तावेज जांचे। नियमों का उल्लंघन मिलने पर नाबालिगों के 12 ई-रिक्शा सीज कर दिए गए।
विज्ञापन

एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर रविशंकर प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने शहर में सघन चेकिंग की। इस दौरान खासतौर पर नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा चलाए जाने की जांच की गई। पुलिस ने चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के साथ वाहन के जरूरी अभिलेख भी देखे। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर 12 ई-रिक्शों को सीज किया गया। यातायात प्रभारी महेश सिंह ने बताया सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें