फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मुख्य सचिव को पत्र भेजकर फिरोजाबाद व मैनपुरी जिले में औसत से काफी काम बारिश होने के कारण दोनों जिलों को सूखा ग्रस्त घोषित करने की मांग की है।
पर्यटन मंत्री ने कहा है कि अगस्त एवं सितंबर में दोनों जिलों में औसत से काफी कम बारिश होने के कारण धान के साथ-साथ बाजरा की फसल सूखने लगीं हैं। इसके कारण दोनों जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने की मांग की गई है। पर्यटनमंत्री ने एक पत्र प्रदेश के पशुधन मंत्री को भी भेजा है। इसमें उन्होंने कहा है कि मैनपुरी जिले की कुरावली तहसील व फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज तहसील क्षेत्र में गोशाला नहीं होने के कारण छुट्टा पशुओं को रखवाने की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है। दोनों ही तहसीलों में वृहद गोशाला की स्थापना की जाए।