फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा मुनाफाखोरी पर आंदोलन करेंगे दूधिया

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मनमाने दामों पर बिक्री करने वाले विक्रेताओं पर दूध सप्लाई करने वालों में रोष की स्थिति है। दूधियों के अनुसार दो रुपये प्रति लीटर से ज्यादा मुनाफा कमाने वाले विक्रेताओं का विरोध किया जाएगा। गांधी पार्क में हुई दुग्ध किसान ग्रामोद्योग सेवा समिति की बैठक में दूधियों ने कहा कि समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

दुग्ध किसान ग्रामोद्योग सेवा समिति की एक बैठक नेमीचंद की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान दूधियों ने कहा कि एक फरवरी से सभी विक्रेता 38 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध खरीदकर 40 रुपये प्रति लीटर के भाव से बेचें। ताकि डेरी पर मिलने वाले 50 रूपये किलोग्राम दूध के भावों से प्रतिस्पर्धा की जा सके। मांग करते हुए कहा कि हलवाई अथवा दूध की बिक्री करने वाले दुकानदार सही माप वाले बर्तन से ही दूध प्राप्त करें तथा तय समय पर भुगतान करें। बैठक के दौरान समिति ने चेतावनी दी कि अगर दुकानदारों ने ज्यादा मुनाफा लिया तो समिति आंदोलन को बाध्य होगी। बैठक में ब्रहमदेव यादव, सत्यप्रकाश राजपूत, अनिल शर्मा, मुलायम सिंह बघेल, राकेश तोमर, मोहम्मद इश्तियाक, कासिम खान, अवनीश झा, मनमोहन तिवारी, रजनीश वर्मा, बबलू गुर्जर, राजकुमार सविता, यशवीर सिंह, तुकमान सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें