फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूर बिगाड़ेंगे पंचायत चुनाव का गणित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के दौरान गांव-गांव पहुंचे प्रवासी मजदूर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का गणित बिगाड़ेंगे। ग्रामीण अंचल में 8763 प्रवासी श्रमिक गांवों में पहुंचे थे। यह संख्या वह है जिसे पंचायतीराज विभाग ने ट्रेस किया था। लेकिन ग्रामीणों के अनुसार ऐसे प्रवासी श्रमिकों की संख्या जिले में तीस हजार के करीब होगी। क्योंकि अधिकांश की रिपोर्ट संबंध निभाने के कारण प्रधान एवं सचिवों ने नहीं दी थी। यह मजदूर इस चुनाव में प्रधान, बीडीसी ही नहीं बल्कि जिला पंचायत सदस्य पद तक के प्रत्याशियों का गणित बिगाड़ने का काम करेंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते पिछले वर्ष देश में लॉकडाउन लागू किए जाने के बाद बड़ी संख्या में शहर में रोजी रोटी कमाने वाले श्रमिकों ने गांव की ओर पलायन करने को मजबूर हुए थे। कोई सैकड़ों किलोमीटर का सफर पैदल तो कोई साइकिल, बाइक से कर अपने घर लौट आए थे। हजारों श्रमिक अपने गांव आ गए थे। फिरोजाबाद जिले की बात करें तो यहां प्रवासी श्रमिकों की बड़ी संख्या में वापसी हुई थी। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने पंचायतीराज विभाग से प्रवासी श्रमिकों की ट्रेसिंग कराने के साथ उनकी जांच कराई थी।
जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि जिले में 8763 प्रवासी श्रमिक जिले में आए थे। इनकी ट्रेसिंग की गई थी। जबकि पंचायतीराज विभाग के सूत्रों के अनुसार यह संख्या तीस हजार के करीब होगी। क्योंकि गांव पहुंचे काफी लोगों की सूचना प्रधान एवं सचिवों ने खुद ही नहीं बताई थी क्योंकि किसी के परिजन एवं रिश्तेदार थे। उनको गांव से बाहर रहना पड़ेगा। इसके कारण सूचना नहीं दी। प्रवासी श्रमिक इस चुनाव में निश्चित ही चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों की गणित बिगाड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें