फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर टेंपर्ड से बिजली चोरी

Sat, 17 Jan 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग ने शनिवार को महावीर नगर, तिलक नगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग में तीन टेंपर्ड मीटर के मामले पकड़े गए। वहीं 30 के खिलाफ 135 का मामला दर्ज कराया गया। अभियान से हड़कंप मचा रहा। अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह के निर्देशन में शनिवार को शहर और देहात क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन



एसडीओ आरके पुष्कर के निर्देशन में तिलक नगर क्षेत्र में विभाग की टीम ने दस्तक दी। इस दौरान बकाएदारों पर भी सख्ती से शिकंजा कसा गया। लाखों के बकाए पर करीब दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के मौके पर कनेक्शन काटे गए। तिलक नगर में चेकिंग के दौरान तीन घरों में मीटर टेंपर्ड कर बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। एई मीटर की मौजूदगी में तीनों मीटरों को साइड पर खोलकर चेक किया तो तीनों में अतिरिक्त रजिस्टेंस लगाकर बिजली चोरी करने के मामले सामने आए।



विभाग ने आचार्य श्यामजी, ओमलता और श्यामबाबू गुप्ता पर जुर्माना लगाने के साथ एफआईआर भी दर्ज कराई। महावीर नगर में भी चलाए चेकिंग अभियान में चार स्थानों पर चोरी के मामले पकड़े गए। विभाग ने कुल 15 उपभोक्ताओं के खिलाफ 135 में रिपोर्ट दर्ज कराई। 18 के मीटर बदले और 27.18 लाख का राजस्व वसूला गया।
विज्ञापन

एक्सईएन ग्रामीण आरबी रॉय के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया।


अवर अभियंता धर्मेंद्र राजपूत, विनोद कुमार ने गांव मटामई में चेकिंग के दौरान कई घरों में कनेक्शन होने के बाद भी कटिया डालकर बिजली चोरी के मामले पकड़े। जेई धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि बिजली चोरी में जान मोहम्मद, मुकुट सिंह, राकेश, मोहन सिंह, राजवीर सिंह, हाकिम सिंह, चरन सिंह के खिलाफ थाना मटसेना में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें